पौष बड़ा महोत्सव मनाया
शाहजहांपुर. कस्बेके श्याम मंदिर में मंदिर कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रसादी स्वरूप बड़े एवं गाजर के हलवे का वितरण किया गया। इससे पहले भोग आरती द्वारा श्याम प्रभु को पौष बड़े का भोग महंत गोपाल पुजारी द्वारा लगाया गया। इस अवसर पर श्याम जागरण मंडल अध्यक्ष नाहर सिंह चौहान, निदेशक प्रदीप गुप्ता, प्रवक्ता विकास जोशी, हरिओम गुप्ता, प्रहलाद राय गुप्ता, रमेश गुप्ता, ऋषि गुप्ता, हैप्पी, दीपू गुप्ता, शंकर गुप्ता, राकेश, लक्ष्मीकांत गुप्ता आिद उपस्थित थे।