- Hindi News
- विद्यालय परिसर में सरस्वती प्रतिमा का अनावरण
विद्यालय परिसर में सरस्वती प्रतिमा का अनावरण
शाहजहांपुर. बालिकाओं को पुरस्कृत करते अतिथि।
शाहजहांपुर| समीपवर्तीगांव जाट बहरोड़ के राजकीय बालिका विद्यालय में बुधवार को विधि विधान के साथ सरस्वती प्रतिमा का अनावरण सरपंच पति रमेश तक्षक की अध्यक्षता में हुआ। प्रतिमा स्थापना से पहले प्रतिमा का पंचामृत से महाभिषेक कर त्रिवेणी धाम के महंत हरी दास महाराज, आचार्य अखिलेश शास्त्री पंडित ओमप्रकाश शर्मा द्वारा विधिवत पूजन के साथ स्थापना की गई। मुख्य यजमान समाजसेवी रघुवीर सिंह तक्षक थे। प्रमिता स्थापना महंत कुंदनलाल की स्मृति में हुआ। इस अवसर पर बाबा भगवान दास मंदिर के महंत रवि तक्षक, बाबा लालदास मंदिर मोलावास के पीठाधीश्वर हजारीदास महाराज, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, सुरेंद्र जोशी, गोकुल पंच, सतीश यादव, दलीप तक्षक, आजाद सिंह, प्रदीप कुमार, खुशाल सिंह, सूबे भरत सिंह, बालिका विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनिता यादव, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश मेघ, खेतानाथ पंडित, ऋषि राज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। इस अवसर पर समाजसेवी रघुवीर सिंह तक्षक द्वारा बालिकाओं को पुरस्कृत भी किया गया।