आप की जीत पर निकाली रैली
शाहजहांपुर | दिल्लीमें आम आदमी पार्टी की जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने कस्बे के विभिन्न मार्गों में रैली निकाल एवं लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर विधान सभा प्रभारी दीपेंद्र आर्य, प्रहलाद टेलर, श्रीराम शर्मा, सतीश टेकाड़िया, महेश यादव, विरेंद्र प्रजापत, विनोद गुप्ता, ओमनाथ पुजारी, देवेंद्र, पिंकु गुप्ता, सुखविंद्र सहित बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सोड़ावास: कस्बेमें दिल्ली में चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक सफलता में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाकर जश्न मनाया। सोड़ावास आम आदमी पार्टी के प्रभारी सुंदर लाल सैनी बर्डोद ने कस्बे में लड्डू बांट कर प्रसन्नता जाहिर की। इस अवसर पर घनश्याम बारी, अमीलाल मेघवाल, अजय दायमा, ताराचंद्रता मौजूद थे। दीपेंद्र आर्य ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी।