शिवरात्रि मेले को लेकर बैठक
शाहजहांपुर | कस्बेके पत्थर मार्केट में बुधवार को शिव मेला कमेटी की एक बैठक का आयोजन सरपंच हरकेश धानक की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में 17 फरवरी को नारेहड़ा तालाब परिसर में आयोजित मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मेले के दौरान 11 हजार का कुश्ती कामड़ा कराने सहित नारेहड़ा उद्यान के विकास को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर मेला समिति के अध्यक्ष गिर्राज यादव, उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौहान तातू , सचिव नाहरसिंह चौहान, कोषाध्यक्ष मुकेश महाजन, धर्मवीर गिरगेश, प्रमोद चौहान, महासिंह, नारायण सिंह, अभय यादव, अमरसिंह, रणजीत चौधरी, संजू राय, सुभाष कुमार सहित बड़ी संख्या में कस्बेवासी उपस्थित थे।