स्वाइन फ्लू का काढ़ा पिलाया
शाहजहांपुर | कस्बेके रिदम किड्स प्ले स्कूल में बुधवार को बच्चों को स्वाइन फ्लू का काढ़ा पिलाया गया। शाहजहांपुर आयुष अस्पताल के वैद्य विजयपाल यादव ने दशमूल क्वाथ, महारास क्वाथ, गोज वादी क्वाथ एवं गिलोय के मिश्रण से तैयार काढ़ा बच्चों को पिलाया।
इस अवसर पर विद्यालय निदेशिका रूकमणि गुप्ता, प्रिंसिपल रीतू गुप्ता, वंदना शर्मा, सुधा, अनिता कुमावत सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित थे। 240 बच्चों को दवा पिलाई गई।
माजरीकलां: क्षेत्रके डूमरोली राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय प्रभारी राकेश स्वामी ने बुधवार को स्कूली बच्चों ग्रामीणों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए आयुर्वेद जड़ी-बूटियों से बना काढ़ा पिलाया गया। राजकीय आयुर्वेद औषधालय बसई प्रभारी डॉ. अजीत सिंह गौतम ने बुधवार को बसई में स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए बच्चों ग्रामीणों को आयुर्वेद औषधियों का काढ़ा पिलाया और बीमारी के लक्षण बचाव के उपाय बताए।
मुंडावर: क्षेत्रके गांव पेहल के आयुर्वेदिक चिकित्सालय में तीसरे दिन 536 लोगों को स्वाइन फ्लू का काढ़ा पिलाया गया। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डाॅ . विमला गौड़ ने ग्रामीणों स्कूली बच्चों को स्वाइन फ्लू के लक्षण उससे बचाव की जानकारी भी दी। इस अवसर पर प्रशांत शर्मा, जसवंत सैनी, सोनू लोढ़ा, सुमन शर्मा, महेश रजवानी, मुनीषा, रणधीर, राजेश, सतीश स्कूल प्रबंधकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण बच्चे मौजूद थे।