पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसंत पंचमी पर हुए कई कार्यक्रम

बसंत पंचमी पर हुए कई कार्यक्रम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबाखेतानाथ महिला विद्यापीठ भीटेड़ा में बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। इसमें संस्था के निदेशक डॉ. रणजीत यादव विधि प्राचार्य डॉ. करण सिंह ने मां सरस्वती की महिमा बताई। राजकीय सीनियर स्कूल शेरपुर, उच्च प्राथमिक स्कूल सोरवा, राठ इंटरनेशनल स्कूल दुघेड़ा, सर्वोदय बाल भारती पब्लिक स्कूल, राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल मिलकपुर, जीपीएस भगवाड़ी, आरपीएस जखराना, महाराजा महिला पीजी कॉलेज भगवाड़ी, टीपीएस मांचल, भारतीय पब्लिक स्कूल, बहरोड़ पीजी कॉलेज, कर्मभूमि टीटी कॉलेज गूंती, राजकीय बालिका माध्यमिक स्कूल तलवाड़, राजकीय सीनियर स्कूल मांचल, राठ पब्लिक स्कूल भीटेड़ा राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल खोहर में भी बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। इधर बाबा नारायणदास अभिनव स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में काॅलेज अध्यक्ष महादेव प्रसाद भौरायत प्राचार्य सुभाषचन्द्र गुप्ता ने विचार व्यक्त किए। छात्रा निकिता प्रतिभा कविता पाठ किया। मंच संचालन व्याख्याता सुनील कुमार यादव ने किया। इसी प्रकार राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक स्कूल में इनरवेल क्लब द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

नीमराना:आरएसपीस्कूल में युवा भाजपा नेता चितर सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता छात्राओं को पुरस्कार वितरितकिए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनीता यादव ने की। इस मौके पर विद्यालय निदेशक भरत यादव एवं शिव कुमार शर्मा आदि मौजूद थे। इधर शिवानी माध्यमिक विद्यालय पीपली में कक्षा में उच्च स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उधर कस्बे के निजी विद्यालय में सरपंच सतीश मुदगल उर्फ फौजी, युवा नेता रिंकू बड़सीवाल छात्र छात्राओं ने भी बसंत पंचमी उत्सव मनाया।

शाहजहांपुर:एमएसडीविद्यालय में निदेशक मनराज सिंह एवं प्रिंसिपल अंशु गुलिया के सानिध्य में प. गोपाल शास्त्री द्वारा हवन कर सरस्वती पूजन किया गया। रिदम किड्स प्ले स्कूल में निदेशिका रुक्मणि गुप्ता, प्रिसिंपल रीतू गुप्ता के सानिध्य में नन्हें मुन्नों ने सरस्वती वंदना की। बीजवाड़ चौहान राजकीय विद्यालय में कनिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विदाई दी गई। टैगोर चिल्ड्रन्स एकेडमी, सनराइज स्कूल, कैम्ब्रिज स्कूल, पेनियल विद्यालय में भी सरस्वती पूजन किया गया।

मांढ़ण:कस्बेके श्रीश्याम विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में चेयरमैन डाॅ. आनंदराज शर्मा एवं प्रधानाचार्य महेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

माजरीकलां:रामरतनजोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंडाला में भामाशाह गोविंद जोशी ने बच्चों को चार-चार नोटबुक पैन प्रदान करते हुए बोर्ड परीक्षा में सत्तर प्रतिशत और उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए पुरस्कार देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरपाल यादव प्रधानाचार्य राउमावि शालेटा थानागाजी ने की। मुख्य अतिथि भामाशाह गोविंद जोशी और प्रधानाचार्य होशियार सिंह यादव ने दीप प्रज्वलित किया। प्रधानाचार्य होशियार सिंह, कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य वीरपाल यादव, व्याख्याता दिनेश यादव ने बसंत पंचमी पर विचार व्यक्त किए। मंच संचालन शिक्षक पवन कुमार ने किया। इधर गार्जियन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों शाला स्टॉफ ने मां सरस्वती का पूजन किया। उधर आरडीएस विद्यालय में संस्था निदेशक विद्यानंद यादव के नेतृत्व में बसंत पंचमी उत्सव मनाया। प्रबन्धक सरदार सिंह प्रधानाध्यापक विक्रम सिंह विनय यादव विचार व्यक्त किए।

बर्ड़ोद:राजकीयभीमराज आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के समीप सैनी शिक्षा समिति एवं सैनी सभा भवन में पूर्व सरपंच रामवतार सैनी के परिवार की ओर से स्थापित मां सरस्वती मंदिर में ग्राम पंचायत बर्ड़ोद के पूर्व सरपंच रामवतार सैनी के साथ बाबा धोकलनाथ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश भारद्वाज, अध्यापक ओमप्रकाश, दाताराम सैनी सहित छात्र छात्राओं ने पूजन किया और लड्डुओं का प्रसाद वितरण किया गया। वहीं यूरो चिल्ड्रन एकेडमी बर्ड़ोद और ब्राइट फ्यूचर कांकरा-बर्ड़ोद में भी बसंत उत्सव मनाया गया।

मुंडावर:कस्बेस्थित राठ महिला महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।। इस दौरान महाविद्यालय व्यवस्थापिका पूनम, सचिव जयदीप यादव आदि मौजूद रहे। वहीं राउमावि. छात्र, राउमावि. छात्रा मुंडावर, एसआरआर मावि., बीआर अंबेडकर माध्यमिक विद्यालय, आधारशिला उच्च प्राथमिक विद्यालय, कर्म विद्या मंदिर में भी बसंतोत्सव मनाया गया।

सोडावास:ग्रामभजनावास की राप्रावि में बच्चों को सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ चौधरी ने पाठ्य पुस्तक का वितरण किया। बच्चों ने सांस्कृ़तिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अध्यापक लालाराम यादव, बलजीत सिंह चौधरी ने बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ चौधरी ने की। संचालन पीटीअाई बस्तीराम यादव ने किया। प्रधानाध्यापक सूबेसिंह यादव ने आभार व्यक्त किया।

माजरीकला. गंडाला में बच्चों को पुरस्कार देते अतिथि।

सोड़ावास.बसंत पंचमी मनाते बच्चे, अध्यापक ग्रामीण।

बहरोड़. सरस्वती पूजन करते अतिथि।

शाहाजहांपुर. एमएसडी स्कूल मंे हवन करते हुए अतिथि मौजूद बच्चे शाला स्टाफ।

खबरें और भी हैं...