अलवर .शाहजहांपुर| हाईवे परसिलेंडर से भरे ट्रैक्टर के एकाएक ब्रेक लेने से पीछे रहे एक ट्रक द्वारा लगी टक्कर से ट्रैक्टर सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि करीब 2 सौ गैस सिलेंडर सड़क पर गिर गए। जिससे हाईवे पर कुछ देर तक जाम लग गया।
बहरोड़ स्थित शहीद सत्यवीर सिंह गैस एजेंसी के करीब 200 घरेलू सिलेंडर लेकर रिजवास हिंडौनसिटी निवासी राधे किशन पुत्र कलवाराम एवं बसई भोपाल निवासी चतरसिंह पुत्र मनोहर सिंह ट्रैक्टर में भरकर शाहजहांपुर वितरण के लिए रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर सांसेडी मोड़ के पास आगे चल रहे किसी वाहन को बचाने के लिए ट्रैक्टर चालक ने अचानक ब्रेक मार दिए। जिसके चलते पीछे से रहे ट्रक ने सिलेंडर से भरी ट्रॉली को टक्कर मार दी।
जिससे ट्रैक्टर पलट जाने से राधे किशन एवं चतरसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस एवं ग्रामीणों की मदद से शाहजहांपुर के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें बहरोड़ रैफर कर दिया गया। इस मामले में अभी किसी पक्ष ने कोई मामला दर्ज नहीं करवाया है जबकि पुलिस ने ट्रक को पकड़ चालक गोपाल सिंह राजपूत निवासी काछवाली (राजसमंद) एवं चंदू चौहान निवासी ब्यावर अजमेर को हिरासत में लिया है।
दहेज प्रताड़ना में पति को जेल भेजा
कठूमर| पुलिस ने हिंडौन कस्बे से दहेज लालची पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जिसे मजिस्ट्रेट ने जेल भेजने के आदेश दिए हैं। थानाधिकारी महेंद्र गुप्ता ने बताया कि कस्बे की एक महिला ने 11 जून को पति जहांगीर सहित ससुराल पक्ष के सात जनों के खिलाफ दहेज के लिये मारपीट करने और घर से निकालने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने पति जहांवीर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य मुल्जिम फरार हो गए।