पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क दोबारा बनाने के निर्देश

सड़क दोबारा बनाने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहजहांपुर. अधिकारियों के निर्देश के बाद दोबारा बनाई गई सड़क।

भास्कर न्यूज | शाहजहांपुर

रातमें बनाई सड़क सुबह उखड़ी खबर दैनिक भास्कर में छपने से पीडब्ल्यूडी में हड़कंप मचने से मुंडावर के अधिशासी अभियंता अशोक गुप्ता के निर्देश कर एईएन नेतराम सिंह के नेतृत्व एवं बहरोड़ अधिशासी अभियंता जेपी यादव के निर्देश पर एईएन अशोक यादव मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने भोजपुरी से बावड़ी, बावड़ी से फौलादपुर तक सड़क का अवलोकन कर ठेकेदार कर्ण सिंह यादव को सड़क तय मापदंड से दोबारा बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर ललित यादव पूर्व महासचिव राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर, माडुराम यादव, जेपी यादव, बस्तीराम यादव, राजसिंह चौधरी, राजेश मेघवाल आदि मौजूद थे।