- Hindi News
- विधायक ने शहीद के परिजनों को दी सांत्वना
विधायक ने शहीद के परिजनों को दी सांत्वना
मुंडावरविधायक धर्मपाल चौधरी गुरुवार को बावड़ी में शहीद हुए शहीद शमशेर सिंह के परिजनों से मिले एवं उन्हें सांत्वना दी। इस अवसर पर विधायक ने राजकीय विद्यालय एवं सड़क मार्ग का नाम शहीद के नाम करने एवं शहीद के आश्रितों को नौकरी सहित राज्य सरकार से मिलने वाले पैकेज को शीघ्र दिलवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नीमराणा प्रधान बलवान यादव, रमेश प्रधान, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी, योगेश चौधरी, भवानीसहाय, वीरसिंह यादव, समाजसेवी जे.पी.यादव, पूर्व जिला पार्षद बस्तीराम यादव, डॉ.रामानंद यादव उपस्थित थे।
शाहजहांपुर. शहीद के परिजनों को सांत्वना देते विधायक।