शहर भाजपा कार्यकारिणी और जिला स्तरीय कमेटियों के लिए आज तय होंगे नाम
उदयपुर | भाजपाजिला स्तरीय कोर कमेटी की दूसरी बैठक सोमवार शाम 5 बजे भाजपा कार्यालय पर होगी। इसमें जिला स्तरीय 27 कमेटियों में शामिल होने वालों के नाम तय होंगे। इन कमेटियों में अब भाजपा कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा। नाम तय होने के बाद सूची जिला कलेक्टर को सौंपी जाएगी। इन कमेटियों में अभी गहलोत सरकार में नियुक्त सदस्य ही काम कर रहे हैं, जबकि भाजपा सरकार को आए दो साल से अधिक का समय बीत गया है।