- Hindi News
- National
- घटिया पंप सप्लाई करने वालों पर कार्रवाई की बजाए वर्कऑर्डर दे रहा है विभाग
घटिया पंप सप्लाई करने वालों पर कार्रवाई की बजाए वर्कऑर्डर दे रहा है विभाग
जलदायविभाग में 40 करोड़ के सबमर्सिबल पंप केबल की खरीद में गड़बड़झाला करवाने वाली फर्मों पर कार्रवाई के बजाए मेटेरियल मैनेजमेंट विंग (एमएम) वर्क ऑर्डर दे रही है। विभाग में सबमर्सिबल पंप केबल की इलेक्ट्रिक रिसर्च डवलपमेंट एसोसिएशन (इरडा) में हुई जांच को लेकर आधा दर्जन शिकायतें प्रमुख सचिव चीफ इंजीनियर के पास पहुंच चुकी है। इसके बावजूद विभाग की ओर से कमेटी बना कर जांच नहीं करवाई गई है। पंप केबल सप्लाई की गड़बड़ी में ज्यादातर कंपनियों की भूमिका संदेह में है। कई पंप कंपनियों ने विभाग में लिखित शिकायत की है कि इरडा में सैंपल भेजने से पहले कुछ कंपनियों ने पंप बदले है तथा कुछ फर्मों ने सीरियल नंबर बदल कर मनमाफिक टेस्ट रिपोर्ट बनवाई है।