17 को छात्राओं से रूबरू होंगे राज्यपाल
जयपुर | राज्यपालकल्याण सिंह 17 फरवरी को महारानी कॉलेज में भारतीय अर्थ व्यवस्था के उभरते आयाम विषय पर एक संगोष्ठि के समापन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए महारानी कॉलेज जाएंगे। वे इस संगोष्ठि को संबोधित करेंगे साथ ही महिला शिक्षक और छात्राओं से रूबरू होंगे। ये पहला मौका होगा, जब राज्यपाल जयपुर में टॉपर छात्राओं के एडमिशन के लिए प्रख्यात इस कॉलेज में जाएंगे। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में 350 शोधार्थी अपना रिसर्च पेपर पढ़ेंगे। कॉलेज प्राचार्य प्रो. विद्या जैन ने बताया कि इससे पूर्व 16 फरवरी को इस संगोष्ठि का उद्घाटन जलदाय मंत्री किरण माहेश्वरी करेगी। इस दिन मुख्य वक्ता पेसेफिक यूनिवर्सिटी के कुलपति भगवति प्रसाद रहेंगे।