पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • \"नौपत नंगारा ढोल,बाजे भैरूजी री पोल\'

\"नौपत नंगारा ढोल,बाजे भैरूजी री पोल\'

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुर. शहरसहित आसपास के गांवों में माघ शुक्ल षष्ठी (भैरू छठ) पर कई कार्यक्रम हुए। सुबह से ही भैरव स्थानक देवनारायण भगवान के देवरों में जातरूओं की कतारें लगनी शुरू हो गई। बावजी को इस मौके पर आकर्षक शृंगार धराया गया। गुगल और अंतर की महक के बीच देर रात तक भजन संध्या का दौर चला। सुबह नौपत, नंगारा, झांझ-मजीरों से आरती हुई। चटक-चूरमे का भोग धराया गया। राती जगे में भजन कलाकारों ने नौपत नंगारा ढोल, बाजे भैरूजी री पोल...., कठे गया भैरूजी बावजी...आदि भजनों की प्रस्तुतियां दी। इधर, श्रद्धालुओं ने बावजी को प्रसाद, पान-बीड़ा, नारियल आदि चढ़ाए। शहर के कालाजी-गोराजी, छबीला भैरूजी, हाथीपोल स्थित गुलाबेश्वर भैरूजी, कुम्हारवाड़ा स्थित दांता भैरूजी, खेरादीवाड़ा स्थित रंगीला भैरूजी सहित शहर के भैरू देवरों पर विविध आयोजन हुए। हालांकि रविवार को भी कई जगह अनुष्ठान होंगे।

गुलाबेश्वर भेरूजी स्थानक पर हुई भजन संध्या में भजन सुनाते श्रद्धालु। -भास्कर

खबरें और भी हैं...