पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कंप्यूटर शिक्षकों के बिना शिक्षा विभाग में पोर्टल शुरू करने का विरोध

कंप्यूटर शिक्षकों के बिना शिक्षा विभाग में पोर्टल शुरू करने का विरोध

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | कांग्रेसने कंप्यूटर शिक्षकों के बिना शिक्षा विभाग ने शाला दर्पण और शाला दर्शन पोर्टल शुरू करने का विरोध किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा का कहना है कि सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा बेहाल है। कंप्यूटर की पढ़ाई के लिए स्कूलों में शिक्षक नहीं है। जो शिक्षक थे, उनको भी सरकार ने 22 महीने पहले हटा दिया। ऐसी स्थिति में इन नए पोर्टल का विद्यार्थियों को कोई लाभ नहीं मिलेगा। शर्मा ने इसे दिखावा बताया और कहा कि कंप्यूटर शिक्षकों के बिना इसकी मॉनिटरिंग संभव नहीं है। इसलिए सरकार पहले कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती करे। इसके बाद ऐसी योजनाएं शुरू करे।

खबरें और भी हैं...