जयपुर-दुबई के लिए दूसरी फ्लाइट कल से शुरू
जयपुर | शहरके लोगों को मंगलवार से जयपुर-दुबई के लिए दूसरी फ्लाइट उपलब्ध हो सकेगी। फ्लाइट का किराया कोलकाता-पुणे एयर के बराबर होगा। स्पाइसजेट एयरलाइंस की शुरू होने वाली फ्लाइट को सुबह 9.45 बजे गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे। फ्लाइट सप्ताह में 5 दिन संचालित होगी। सोमवार और शनिवार को नहीं जाएगी। इसका समय सुबह 10:15 बजे रहेगा। किराया 6,499 रु. एक तरफ का होगा। यह जानकारी स्पाइसजेट की सीनियर वाइस प्रेसीडेंट शिल्पा भाटिया ने दी। उन्होंने बताया कि जयपुर के साथ ही हैदराबाद से दुबई के लिए भी फ्लाइट शुरू की जा रही है। इसका किराया 7,999 रुपए होगा। दोनों फ्लाइट शुरू होने के साथ ही स्पाइसजेट की 10 शहरों से विदेशों में सीधी फ्लाइट जा सकेगी।