पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला ने बनवाई मस्जिद, इमाम भी महिला

महिला ने बनवाई मस्जिद, इमाम भी महिला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतमें कई मंदिरों और दरगाहों में महिलाओं के प्रवेश पर रोक है। इसको लेकर महिलाएं काफी समय से आंदोलन भी कर रही हैं। वहीं, डेनमार्क में एक महिला की जिद पर पहली बार किसी मस्जिद में महिलाएं नमाज पढ़ रही हैं। मस्जिद में सभी इमाम महिलाएं ही हैं। वे ही नमाज भी अदा करवा रही हैं। हालांकि मस्जिद में पुरुष और महिलाएं दोनों एक साथ नमाज पढ़ सकते हैं। मस्जिद की संस्थापक भी महिला हैं।

कोपेनहैगेन में मरियम मस्जिद का निर्माण शेरिन खानकान ने करवाया है। शेरिन मस्जिद में महिलाओं के प्रवेश को लेकर लड़ाई लड़ रही थीं। उन्होंने मस्जिदों में महिलाओं के नमाज अदा नहीं करने और इस्लाम विरोधी बताने को चुनौती दी। शेरिन कहती हैं \\\"हमारे धार्मिक संस्थानों में पुरुष प्रधान सत्ता चल रही है। यह केवल इस्लाम में ही नहीं बल्कि अन्य धर्मों में भी है। मैं इसे चुनौती देना पसंद करती हूं। इस्लाम महिलाओं को इमाम बनने की अनुमति देता है। आलोचना केवल नकारात्मक मानसिकता के लोग ही करते हैं। शहर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अब सकारात्मक रुख दिखाया है। यह फेमिनिस्ट प्रोजेक्ट का हिस्सा है। मस्जिद में शुक्रवार की नमाज महिला-पुरुष एक साथ पढ़ सकते हैं। पर नमाज महिला इमाम ही कराएंगी।\\\' शेरिन जानी-मानी कमेंटेटर और लेखक भी हैं। वह डेनमार्क में पली-बढ़ी हैं। उनके पिता सीरियाई और मां फिनिश मूल की हैं। शेरिन ने एक डेनिश अखबार की उस खबर को खारिज किया है, जिसमें कहा गया था कि धमकी की वजह से मस्जिद की लोकेशन को छिपाया जा रहा है। शेरिन कहती हैं \\\"हम महिलाएं मिलकर काम करना चाहती हैं। यह बड़ी जिम्मेदारी है। हम वालंटियर की तरह काम करेंगे। हालांकि इस पहल की शुरुआत में इस्लामिक सेंटरों ने विरोध किया था। जिसे कतर सरकार का भी समर्थन था।\\\'

मस्जिद की फाउंडर शेरिन खानकान

खबरें और भी हैं...