शूटिंग में ‘गोल्डन छक्का’
भारतीय शूटरों ने 12वें दक्षिण एशियाई गेम्स में शूटिंग स्पर्धाआें के चौथे दिन भी \\\"गोल्डन डे\\\' मनाया। भारत ने शनिवार को शूटिंग में सभी 6 स्वर्ण पदकों पर निशाना लगाया। देश को ट्रायथलॉन में भी दो गोल्ड मिले।
अंजुमको दोहरी सफलता
महिलानिशानेबाजों ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। भारत ने इसके साथ ही टीम स्पर्धा का भी स्वर्ण पदक जीता। अंजुम मुदगिल ने व्यक्तिगत स्पर्धा में 452.2 का स्कोर कर स्वर्ण जीता जबकि एलिजाबेथ सुसान कोशी ने 451.9 के स्कोर के साथ देश को रजत और लज्जा गोस्वामी (429.9) ने कांस्य दिलाया। अंजुम, एलिजाबेथ और लज्जा की तिकड़ी ने इस स्पर्धा के टीम मुकाबले में 1726 का स्कोर कर स्वर्ण जीता। श्रीलंका को रजत और पाकिस्तान को कांस्य मिला।
10 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में ओमकार सिंह (583), गुरप्रीत सिंह (576) और जीतेंद्र विभूति (576) की तिकड़ी ने कुल 1735 अंक बटोरकर भारत को स्वर्ण दिलाया। पाकिस्तान (1700) को रजत और श्रीलंका (1663) को कांस्य पदक मिला। व्यक्तिगत मुकाबले में ओमकार ने फाइनल में 198.8 का स्कोर कर स्वर्ण जीता। पाकिस्तान के कलीम उल्लाह को रजत से संतोष करना पड़ा। जितेंद्र (175.1) के हिस्से में कांस्य पदक आया।
भारत इन खेलों के इतिहास में कुल 2000 पदक जीतने के करीब पहुंच गया है। भारत ने इन खेलों में अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। 9वें दिन तक भारत ने 155 स्वर्ण, 84 रजत और 26 कांस्य सहित कुल 265 पदक जीत लिए हैं। भारत के कुल पदकों की संख्या अब 1993 पहुंच चुकी है जिसमें 1055 स्वर्ण पदक शामिल हैं।
भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने पाकिस्तान को पराजित किया। पुरुष टीम ने जहां रोमांचक मुकाबले में 9-8 से जीत दर्ज की, वहीं महिला टीम ने एकतरफा मुकाबले में चिर-प्रतिद्वंद्वी को 56-23 से शिकस्त दी।
महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारतीय तिकड़ी राही सरनोबत, अनीसा सैय्यद और अन्नुराज सिंह ने देश को स्वर्ण दिलाया। व्यक्तिगत स्पर्धा में राही सरनोबत ने स्वर्ण, अन्नुराज सिंह ने रजत और अनीसा सैय्यद ने कांस्य पदक जीता।
ट्रॉयथलॉन में दिलीप-पल्लवी अव्वल
दिलीपकुमार ने पुरुषों की व्यक्तिगत ट्रायलथॉन स्पर्धा में दो घंटे दो मिनट 53 सेकंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया जबकि इस स्पर्धा का रजत भी भारत की झोली में गया जिसे गुरुदत्त ने जीता। श्रीलंका को कांस्य मिला। महिला वर्ग में पल्लवी रेतीवाला ने एक घंटे 11 मिनट 57 सेकंंड का समय लेकर स्वर्ण जीता। पूजा चौरशी ने रजत और नेपाल की रोजा केसी को कांस्य मिला।
महिलाओं की व्यक्तिगत 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा की विजेता राही सरनोबत (बीच में)। साथ हैं अन्नुराज (बाएं) अनीसा सैय्यद।