इन्फोसिस देगी इंफी मेकर अवार्ड
मुंबई| इन्फोसिसमेक इन इंडिया भावना को प्रोत्साहित करने के लिए वास्तविक जीवन की समस्याओं को हल करने वाले विचारों को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 20 उद्यमियों को ‘इंफी मेकर अवार्ड’ के तहत पांच-पांच लाख रुपए का ईनाम देगी। कंपनी के सीओओ प्रवीण राव के अनुसार इन विचारों का आकलन करने के लिए एक जूरी होगी। यदि वे विचार दिलचस्प हुए और वर्तमान समस्याओं से संबंधित हुए तो हम उसे पुरस्कृत करेंगे।