पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसीबी ने शुरू की हिंगोनिया गौशाला में घपले की जांच

एसीबी ने शुरू की हिंगोनिया गौशाला में घपले की जांच

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | हाईकोर्टके आदेशों के बाद एसीबी ने नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ हिंगोनिया गौशाला में हुए चारा सहित अन्य घोटालों की प्राथमिक जांच दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच आईजी दिनेश एमएन की मॉनिटरिंग में एडिशनल एसपी बजरंग सिंह, नरपत सिंह और दो डिप्टी एसपी एक इंस्पेक्टर करेंगे। जल्द ही एसीबी की टीम गौशाला का निरीक्षण करेगी। इसके लिए दो टीमें बनाई गई है। दरअसल गौशाला में गायों के चारे कुट्टी-भूसे में मिट्टी मिली पाई गई है जो मवेशियों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक थी। ठेकेदार द्वारा गौशाला में कुट्टी-भूसे की आपूर्ति की जाती है और इसके लिए उसे बड़ी राशि नगर निगम देती है। मामले की शिकायत हुई, लेकिन आरोपी अफसर-कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर कोर्ट ने एसीबी के आईजी को तलब किया था और जांच के आदेश दिए थे। कोर्ट से जांच के लिए मामले की फाइल तीन दिन पहले एसीबी को मिल गई है। एसीबी ने फाइल मिलने के बाद नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ पीई दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...