13 बदमाशों ने फायरिंग की महिला ने तमंचा छीना
करणपुर की पंचायत दौलतपुर में शुक्रवार रात्रि 12-13 बदमाशों ने एक परिवार पर धावा बोल दिया। घर के सदस्यों के साथ मारपीट कर फायरिंग की, लेकिन महिलाओं ने बहादुरी दिखाते हुए एक बदमाश को कट्टे सहित दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़ित नरेश ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात्रि करीब 11 बजे वह परिवार के सदस्यों के साथ घर पर सो रहा था।
इस दौरान महेश,रामलाल, विजेन्द्र बैरवा निवासी चौड़क्या कलां तथा देशराज बैरवा निवासी दौलतपुरा अन्य 8 साथियों के साथ हाथों में लाठी-डंडे हथियार लेकर दीवार फांद कर घर में घुस गए तथा परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लग गए। उस दौरान उसकी भाभी गुड्डी देवी ने बहादुरी दिखाते हुए एक बदमाश से भिड़ गई तथा उसके हाथ में देशी कट्टा को छीन लिया। दूसरी ओर नरेश ने एक बदमाश रमेश को पकड़ कर बांध दिया। इस दौरान एक बदमाश फायर कर मौके से भाग निकला। परिजनों के चिल्लाने पर ग्रामीण पहुंचे। इसके बाद पुलिस को परिजनों ने सूचना दी। इस बीच चौड़क्या कलां के बदमाशों के परिवार के लोग लाठी-डंडे लेकर पीड़ित परिवार पर हमला करने के उद्देश्य से दौलतपुरा गए। लेकिन भीड़ देखकर लौट गए।
सपोटरा. मारपीटफायरिंग की घटना की जांच करती पुलिस मौके पर जमा भीड़।