बर्खास्तगी से पहले िफर शिक्षक बना था पेपर लीक का आरोपी
घंटों तक कागजों में तलाशा शिक्षक
पेपरलीक करने वाले गिरोह में शिक्षक मुकेश जादौन का मुख्य सरगना के रूप में नाम सामने आने के बाद माध्यमिक शिक्षा प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अफसर घंटों तक शाला दर्पण पोर्टल अन्य दस्तावेजों में इसका नाम तलाशते रहे। बीईईओ तो कुछ बताने में असमर्थ रहे। इसके लिए सेवानविृत अधिकारियों तक का सहयोग लिया गया। शाम को शिक्षा विभाग ने मुकेश के नगर के गांव बाढ़ में पदस्थापित होने की पुष्टि की। हालांकि विभाग ने ऐसा नाम, पिता गांव के नाम के आधार पर बताया है।
गायबशिक्षकों की होगी तलाश
शिक्षाविभाग ने भी अब स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रारंभिक शिक्षा की डीईओ ने बताया कि पहले से चल रहे सभी प्रकरणों में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों को बर्खास्त किया जाएगा। उपनिदेशक माध्यमिक शिक्षा बंशीधर गुर्जर ने बताया कि मुकेश जादौन पहले शीशवाड़ा के स्कूल में लगा था। फिर दुबारा चयनित होकर नगर ब्लॉक में पदस्थापित हुआ। मामला प्रारंभिक शिक्षा का है। विभाग को अवगत कराया जा चुका है। विभागीय जांच के आदेश मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।