पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोकल फंड की गड़बडि़यों पर तीनों प्राधिकरणों से मांगी फाइनल रिपोर्ट

लोकल फंड की गड़बडि़यों पर तीनों प्राधिकरणों से मांगी फाइनल रिपोर्ट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | विधानसभाकी पंचायतीराज एवं स्थानीय निकाय कमेटी ने सोमवार को तीनों प्राधिकरणों तथा यूआईटी अधिकारियों को कड़ी चेतावनी के साथ ऑडिट पैरा की फाइनल रिपोर्ट मांगी। कमेटी की अध्यक्षता विधायक विजय बंसल ने की। उन्होंने कहा कि जेडीए जयपुर सहित जोधपुर अजमेर प्राधिकरणों को तीन बार चेताया जा चुका है। लेकिन हर बार खर्च के आंकड़े अलग बताए गए। इस पर कमेटी को संशय है। कमेटी ने सत्र से पहले सभी आंकड़े दुरुस्त कर तय सीमा से अधिक पेमेंट तथा कन्वर्जन में नियमों की अवहेलना कर सरकार को नुकसान पहुंचाने के मामलों में अंतिम रिपोर्ट मांगते हुए बैठक स्थगित कर दी। अगली बैैठक में फिर से सभी निकाय अफसरों को तलब किया है।

खबरें और भी हैं...