स्टेट फ्लाइंग स्कूल फिर से खुलेगा
पिछलेआठ साल से बंद पड़े स्टेट फ्लाइंग स्कूल को सरकार फिर से शुरू करने जा रही है। रियासतकाल से चले रहे इस फ्लाइंग क्लब को विवादों के चलते 2008-09 में सरकार ने बंद कर दिया था। अब यहां फिर से पायलट तैयार हो सकेंगे।
सिविल एविएशन विभाग के डीजी तथा जीएडी के एससीएस अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर में स्टेट फ्लाइंग स्कूल खोले जाने के फैसले को लिखित मंजूरी मिल गई है। सिंह ने बताया कि हम इसे पीपीपी मॉडल पर शुरू करेंगे। इसमें राज्य सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर और विमान उपलब्ध करवाएगी। स्टेट हैंगर पर ही यह फ्लाइंग स्कूल चलाया जाएगा। इसमें राज्य सरकार अपने दोनों स्टेट प्लेन देगी। फिलहाल ये दोनों प्लेन एयर टैक्सी के तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे हैं।