पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस की पत्नी को बाबा ने दिया चेन का ‘प्रसाद’

महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस की पत्नी को बाबा ने दिया चेन का ‘प्रसाद’

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुणे| महाराष्ट्रमें जादूटोना और अंधश्रद्धा के खिलाफ कानून है, फिर भी इसी तरह के एक कार्यक्रम में सीएम देवेंद्र फडणवीस की प|ी अमृता सोमवार को मौजूद थीं। इस दौरान बाबा गुरुवानंद स्वामी ने कथित तौर पर हवा में से एक चेन पैदा की और अमृता को पहना दी। सीएम प|ी का ऐसे कार्यक्रम में जाकर प्रसाद (चेन) ग्रहण करने पर अब नया विवाद पैदा होने के संकेत हैं। कार्यक्रम में सीएम प|ी को भी बैंकिंग क्षेत्र में योगदान के लिए पुरस्कार दिया जाने वाला था। इसी दौरान अमृता से भजन सुनाने की फरमाइश की गई। मामले में सीएम प|ी ने कहा कि बाबा ने आशीर्वाद देने के लिए मुझे खुद होकर बुलाया था। आशीर्वाद के रूप में चेन दी। चमत्कारों पर मेरा विश्वास नहीं है।

खबरें और भी हैं...