- Hindi News
- National
- वृद्धाश्रमों और कामकाजी महिलाओं के आवासों की व्यवस्था सुधारें : मुख्यमंत्री
वृद्धाश्रमों और कामकाजी महिलाओं के आवासों की व्यवस्था सुधारें : मुख्यमंत्री
जयपुर | मुख्यमंत्रीवसुंधरा राजे ने सोमवार को इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में स्वैच्छिक संगठनों, सिविल सोसायटी, युवा, महिला, प्रोफेशनल छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनके सुझाव लिए। राजे ने प्रदेश में संचालित वृद्धाश्रमों और कामकाजी महिलाओं के आवासों का सर्वेक्षण कर उनकी व्यवस्थाओं में सुधार करने तथा सही ढंग से संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रदेश का बजट रिजल्ट ओरिएंटेड बने और सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व इसमें हो। इसके अलावा जगतपुरा स्थित शूटिंग रेंज ‘ओएसिस कॉॅम्प्लेक्स’ में अधूरे पड़े विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कर इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के निर्देश दिए।