पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक आवासों की समस्याओं के लिए सरकार चलाएगी एक माह का अभियान

विधायक आवासों की समस्याओं के लिए सरकार चलाएगी एक माह का अभियान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायकआवासों की समस्याओं के समाधान के लिए पीडब्ल्यूडी सहित अन्य विभागों का पूरा सेटअप है। इसके बाद भी विधायक पेयजल की गुणवत्ता, लाइनों में लीकेज, विद्युत समस्याएं और साफ- सफाई की परेशानी सोमवार को पीडब्ल्यूडी मुख्यालय में विधायक आवास की बैठक में उठाई। एक विधायक ने बैठक में कहा कि नलकूपों से पानी की सप्लाई से बाल उड़ने से लेकर स्किन प्रॉब्लम हा़े रही है। बैठक के बाद पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान विधानसभा के पश्चिमी द्वार के समक्ष विधायक आवासाें पर पहुंचे और विधायकों की समस्याओं के समाधान के लिए एक महीने का अभियान चलाने की घोषणा की। मंत्री की इस घोषणा के बाद विधायक घनश्याम मेहर, शेर सिंह राठौड़ सहित कई विधायक अधिकारियों के प्रति ये सवाल खड़ा करते रहे कि जब विधायकों की समस्याओं के समाधान पर ये हाल है तो जनता की समस्याओं को अधिकारी कैसे डील कर रहे हैं?

उधर यूनुस खान ने विधायक आवास से जुड़ी समस्याओं पर विधायकों की नाराजगी दूर करने के लिए एक महीने का अभियान चलाने की घोषणा की। खान के इस दौरे के बीच विधायक घनश्याम मेहर ने उन्हें रोककर अपने क्षेत्र में सड़क निर्माण नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान यूनुस खान ये कहा कि उनके क्षेत्र के लिए सड़क स्वीकृत कर दी है।

100 नए आवास प्रस्तावित | युनूसखान ने कहा कि विधायकों के लिए प्रथम चरण में 100 नए आवास प्रस्तावित है। आवास भी सुरक्षा, सौंदर्य, निर्माण गुणवत्ता, वाईफाई, जैसी सुविधाओं के लिहाज से आधुनिक होने चाहिए। प्रथम चरण में विधानसभा पश्चिम में स्थित विधायक निवासों की जगह बहुमंजिला आधुनिक सुविधाओं के सौ आवासों का निर्माण किए जाने का प्रस्ताव विचाराधीन है। प्रस्ताव पिछले एक साल से राज्य सरकार की फाइलों में है। इस प्रस्ताव से राज्य सरकार सहमत तो है लेकिन इस प्रोजेक्ट पर काम धीमी गति से चल रहा है।

विधायक आवासों में समस्याओं की लगातार रही शिकायतों के बाद मंत्री पहुंचे निरीक्षण करने।

खबरें और भी हैं...