पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खराब बिजली मीटर बदलने में देरी, जेवीवीएनएल पर 10 हजार हर्जाना

खराब बिजली मीटर बदलने में देरी, जेवीवीएनएल पर 10 हजार हर्जाना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | जिलाउपभोक्ता मंच जयपुर (तृतीय) ने बिजली के खराब मीटर को पांच महीने देरी से बदलने को सेवा दोष मानते हुए जेवीवीएनएल पर दस हजार रुपए हर्जाना लगाया है। मंच ने कहा कि मीटर बदलने में देरी करना जेवीवीएनएल की लापरवाही और अकर्मण्यता पूर्ण कार्यशैली है। कंपनी द्वारा निर्धारित टेस्टिंग शुल्क जमा नहीं करवाने की आड़ में बिजली मीटर को नहीं बदलना न्यायोचित नहीं है। मंच के अध्यक्ष ओपी सिंह गुर्जर और सदस्य डॉ. गीता पारीक प्रदीप कुमार जोशी ने यह आदेश भूराराम के परिवाद पर दिया।

खबरें और भी हैं...