जज के बंगले की पत्तियां खाने वाली बकरी और उसका मालिक गिरफ्तार
बैकुंठपुर (छत्तीसगढ़)| एकबकरी रोज जज के बंगले में घुस जाती थी और हरे-भरे बगीचे की पत्तियां खा जाती थी। जज परेशान हो गए और पुलिस को सूचना दी। अब, बकरी और बकरी मालिक दोनों को गिरफ्तार कर थाने में बंद कर दिया गया है। मामला छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर जिले के जनकपुर गांव की है। पुलिस का कहना है कि जज की शिकायत के बाद बकरी मालिक अब्दुल हसन को कई बार समझाइश दी गई थी, लेकिन वह ध्यान नहीं दे रहा था। हसन के खिलाफ किसी संपत्ति, वस्तु को नुकसान पहुंचाने और बिना अनुमति किसी के घर में प्रवेश करने की धाराओं में कार्रवाई की गई है। बकरी मालिक को कोर्ट में पेश किया जाएगा।