आतंकी को िलए बिना पुर्तगाल से लौटी एटीएस
जयपुर | आतंकीपरमजीत सिंह पमा उर्फ ज्ञान सिंह के बिना ही एटीएस पुर्तगाल से बैरंग लौट आई। बब्बर खालसा के आतंकी पमा बॉर्डर पार से हथियारों की तस्करी एवं विस्फोटक आरडीएक्स की सप्लाई का आरोपी है। आरोपी पमा पुर्तगाल पुलिस की गिरफ्त में है। ऐसे में उसको प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने के लिए एटीएस के एडिशनल एसपी शांतनू कुमार हरदयाल सिंह पिछले माह पुर्तगाल गए थे। लेकिन पुर्तगाल सरकार कोर्ट ने दोनों अधिकारियों को पमा के प्रोडक्शन वारंट पर ले जाने से इंकार कर दिया।