कल देशभर में सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल
भारतवंशी नील सेठी ‘द जंगल बुक’ में बने मोगली
विधानसभा का बजट सत्र 29 से, बजट 8 मार्च को संभव
दिवाकर के खिलाफ केस चलाने को मंजूरी
10 साल की क्रिस्टीना सबसे खूबसूरत लड़की
वाशिंगटन| रूसकी 10 साल की क्रिस्टीना पिमेनोवा दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की मानी जा रही है। उसने अमेरिका की प्रसिद्ध कंपनी के साथ एक बड़ी डील साइन की है।
लॉस एंजेलिस | आगामी3डी लाइव एनिमेशन फिल्म ‘द जंगल बुक’ में भारतवंशी अमेरिकी 12 वर्षीय नील सेठी मोगली की भूमिका निभाएंगे। रविवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है।
जयपुर | विधानसभा का बजट सत्र 29 फरवरी से शुरू होगा। राज्य सरकार 8 मार्च को प्रदेश का बजट पेश करेगी। इसका औपचारिक ऐलान मंगलवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक के बाद किया जा सकता है। बजट सत्र में 13 से ज्यादा विधेयक लाए जाएंगे।
इनमें उच्च शिक्षा नियामक आयोग बिल, राजस्थान एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस (रेगुलेशन ऑफ फीस) 2016, मास्टर प्लान आधारित बिल स्पाटियल प्लानिंग एंड डवलपमेंट एक्ट के नाम से तथा गारंटेड लैंड टाइटल एंड पुलिंग एक्ट प्रमुख बिल हैं जिनको बजट सत्र में पारित कराया जाएगा।
जयपुर | एकलपट्टा मामले में सरकार ने आरएएस अफसर निष्काम दिवाकर के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दे दी है। एसीबी ने ओंकार सैनी के खिलाफ भी केस चलाने की मंजूरी मांगी है। इसी मामले में तत्कालीन यूडीएच सचिव जीएस संधू पूर्व मंत्री शांति धारीवाल की भूमिका पर अभी तक एसीबी की ओर से किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। मामला खुलने के बाद संधू अंडरग्राउंड हैं।
शेष| पेज 2
वहींपूर्व मंत्री धारीवाल से पूछताछ करने के बाद एसीबी आगे नहीं बढ़ पायी। एसीबी ने निष्काम दिवाकर को छह अक्टूबर 2015 को गिरफ्तार किया था। इसके छह दिन बाद 12 अक्टूबर को कार्मिक विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया था, तब से लेकर दिवाकर जेल में ही है। गिरफ्तारी के कारण दिवाकर का आईएएस में प्रमोशन रुक गया था।
यह था मामला
कांग्रेस सरकार में गणपति कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपराइटर शैलेंद्र गर्ग को अवैध रूप से एकल पट्टा जारी किया गया था। इस प्रकरण में यूडीएच के तत्कालीन उप सचिव और राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अफसर निष्काम दिवाकर को अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। एसीबी ने अपनी जांच में जोन उपायुक्त ओकार सैनी, तत्कालीन यूडीएच सचिव जीएस संधू पूर्व मंत्री शांति धारीवाल की भी भूमिका को भी संदिग्ध माना। एडिशनल एसपी बजरंग सिंह ने बताया कि ओंकार सैनी संधू को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन दोनों अभी तक पेश नहीं हुए हैं।
जयपुर | दोलाख रु. से अधिक नकदी के लेन-देन के लिए पैन कार्ड की अनिवार्यता के विरोध में देशभर के सर्राफा व्यवसायी दस फरवरी को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। यह जानकारी सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी जयपुर के अध्यक्ष कैलाश मित्तल ने दी।