सीएम ने किया स्टेडियम का दौरा
राजस्थानकी मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को अचानक सवाई मान सिंह स्टेडियम का दौरा किया। शाम करीब छह बजे वह स्टेडियम पहुंचीं और सबसे पहले नए बन रहे स्क्वैश कोर्ट का जायजा लिया। मुख्यमंत्री स्क्वैश कोर्ट की धीमी कार्य गति से नाराज नजर आई। उन्होंने स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष जे.सी. महांति से स्क्वैश कोर्ट में हो रही देरी के कारणों के बारे में पूछा और उन्हें हिदायत दी। इसके बाद उन्होंने तरणताल के साथ-साथ हॉकी, फुटबॉल और तीरंदाजी मैदानों का भी जायजा लिया। बजट से पूर्व मुख्यमंत्री के इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।