आईपीएल बने टेस्ट-वनडे में चयन का आधार : धोनी
इंडियनप्रीमियर लीग को टेस्ट और वनडे के लिए चयन का आधार बनाया जाए। यह कहना है भारत के लिमिटेड ओवर क्रिकेट के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का। हां, उभरते खिलाड़ियों को सामने लाने के लिए आईपीएल एक अच्छा मंच साबित हो सकता है। धोनी श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार से शुरू होने वाली टी20 सीरीज से पहले मीडिया कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, ‘मैंने हमेशा कहा है कि आईपीएल ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां से आप टैलेंट की खोज कर सकते हैं। इसके बाद आपको उन्हें घरेलू क्रिकेट में फॉलो करना चाहिए और देखना चाहिए कि वे कैसा परफॉर्म कर रहे हैं। लेकिन टेस्ट और 50 ओवर क्रिकेट के लिए आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर चयन मुझे नहीं लगता ठीक है।’
टीमकाफी संतुलित है
धोनीमानते हैं कि टीम काफी संतुलित नजर रही है। हमारे पास आठवें नंबर तक हार्दिक पांड्या जैसे बल्लेबाज हैं। अगर आप 15 सदस्यीय पूरी टीम पर नजर दौड़ाएंगे वह काफी सेटल नजर आएगी। हमारे पास हार्दिक पांड्या को सीमिंग ऑलराउंडर के रूप में खिलाने का विकल्प भी है। फिर युवराज और रैना भी स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं।
अभ्यास के दौरान आराम करते श्रीलंका के सचित्र सेनानायके
मीरपुर | अंडर-19वर्ल्ड कप क्रिकेट का सेमीफाइनल मैच भारत-श्रीलंका के बीच मंगलवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम के कप्तान ऋषभ पंत, सरफराज खान, आवेश खान, राहुल बॉथम, अरमान जाफर,महीपाल रोमरर मयंक डागर ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। मैच में टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर रहा है।