पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निजी फर्म से आरटीडीसी की अकाउंटिंग, अपने कर्मियों को हटाया

निजी फर्म से आरटीडीसी की अकाउंटिंग, अपने कर्मियों को हटाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निजी फर्म से आरटीडीसी की अकाउंटिंग, अपने कर्मियों को हटाया

जयपुर | राजस्थानपर्यटन विकास निगम लिमिटेड (आरटीडीसी) को घाटे से उबारने के नाम पर अजब गजब फैसले लिए जा रहे हैं। निगम प्रबंधन ने अपने अकाउंट्स विंग के कर्मियों को तो दूसरे विभागों में भेज दिया और अब निजी फर्म को अकाउंट्स का काम देने की तैयारी है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। आरटीडीसी को घाटे से उबारने के नाम पर एकाउंट्स विंग के 83 में से 53 कर्मचारियों को दूसरे विभागों में प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया। ये कर्मचारी अकाउंट्स और टैक्स का काम देख रहे थे। अब कर्मचारियों की कमी बताकर आरटीडीसी के पूरे अकाउंट्स सिस्टम को ही निजी फर्मों को देेने की तैयारी है। आरटीडीसी प्रबंधन की पारदर्शी व्यवस्था पर अभी से सवाल इसलिए खड़ा हो रहा है कि टेंडर जारी होने से पहले ही चार फर्म के कोटेशन मंगाए गए। इनमें प्रमोद गोयल एसोसिएट्स, विकास केसी बंसल एसोसिएट्स, वीपीडी कंपनी और जीडी एंड कंपनी शामिल है, जिनसे अलग-अलग होटलों के लिए प्रतिमाह का अकाउंट्स मेंटेन कराने के लिए कोटेशन लिया गया है।

^निजीफर्म से अकाउंट्स सेवाएं लेने के लिए आदेश जरूर जारी किया है, लेकिन इसके बारे में कुछ भी कहना संभव नहीं है। -एमएल गुप्ता, कार्यकारी निदेशक वित्त राजस्थान पर्यटन विकास निगम

खबरें और भी हैं...