जयपुर। पांचहैक्टेयर तक की छोटी खानों की पर्यावरण स्वीकृति अब
जयपुर। पांचहैक्टेयर तक की छोटी खानों की पर्यावरण स्वीकृति अब जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा दी जाएगी। कमेटी में दो सदस्यों को संभागीय आयुक्त नामित करेंगे। राज्य सरकार ने सभी कलेक्टर और संभागीय आयुक्तों को कमेटी गठित करने के आदेश जारी किए हैं। जिला स्तर पर छोटी खानों को पर्यावरण स्वीकृति देने के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने 20 जनवरी को ही अधिसूचना जारी कर दी थी। उस अधिसूचना का हवाला देते हुए राज्य सरकार ने सभी कलेक्टर और संभागीय आयुक्त को पत्र भेजा है।
छोटी खानाें को पर्यावरण स्वीकृति के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी