पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बालोतरा कल्याणपुर। जोधपुरकी ओर जाने वाले नेशनल हाइवे 112 पर अराबा

बालोतरा/कल्याणपुर। जोधपुरकी ओर जाने वाले नेशनल हाइवे 112 पर अराबा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालोतरा/कल्याणपुर। जोधपुरकी ओर जाने वाले नेशनल हाइवे 112 पर अराबा फांटा के पास एक तेज गति से रही जीप की टक्कर से बाइक सवार 11वीं के छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने जीप को आग लगा दी। इसके चलते हाइवे पर करीब दो घंटे तक जाम रहा। बालोतरा से पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया। मौके पर आस-पास के चार पुलिस थानों से पुलिस पहुंची और समझाइश कर जाम खुलवाया।

घटना शुक्रवार दोपहर करीब सवा तीन बजे की है। छात्र राजूराम (18) पुत्र अमराराम पटेल निवासी चाली संत राजाराम विद्यालय कल्याणपुर में कक्षा 11 वीं का छात्र था। छात्र जैसे ही नेशनल हाइवे पर मोटर साइकिल लेकर पहुंचा तो जोधपुर से टाइल्स भरकर रही पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में राजूराम की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से नाराज लोगों ने जमकर हंगामा किया।

जीप ने छात्र को कुचला, लोगों ने वाहन फूंका, हाईवे रहा जाम

खबरें और भी हैं...