सरकार अप्रैल से फिर शुरू करेगी पशु बीमा योजना
जयपुर | प्रदेशमें पशु बीमा योजना फिर से लागू हाेगी। हालांकि योजना अगले वित्त वर्ष से चालू की जाएगी। राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड के जरिए इसे लागू किया जाएगा। प्रीमियम कुल बीमा राशि का 2.99 प्रतिशत होगा। इसमें 50 प्रतिशत राशि किसान और 50 प्रतिशत राशि केंद्र राज्य सरकार को देनी होगी। अगर पशुपालक बीपीएल, एससी या एसटी श्रेणी में आता है तो उसे प्रीमियम का 30 प्रतिशत ही देना पड़ेगा और शेष प्रीमियम का 40 फीसदी केंद्र 30 फीसदी राज्य देगा। योजना में 62,600 पशुओं के बीमा का लक्ष्य रखा गया है। बैंक प्रतिनिधि, पशु चिकित्सक और पशुपालक मिलकर बीमा की राशि का निर्धारण करेंगे। पूर्व में केंद्र सरकार 100 प्रतिशत सहायता राशि से योजना चला रही थी, लेकिन 2013 में यह बंद कर दी गई।