पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेकंड ग्रेड शिक्षकों की भर्ती जल्द होगी : शिक्षा राज्यमंत्री

सेकंड ग्रेड शिक्षकों की भर्ती जल्द होगी : शिक्षा राज्यमंत्री

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाराज्य मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा है कि प्रदेश में सेकंड ग्रेड शिक्षकों की भर्ती जल्दी शुरू होगी। इसके माध्यम से संस्कृत सहित अन्य विषय अध्यापकों के रिक्त पदों को भरा जाएगा। साथ ही 15 अप्रैल से 15 मई के बीच वर्ष 2016-17 की डीपीसी करने का प्रयास किया जाएगा। देवनानी ने शुक्रवार को इन्दिरा गांधी पंचायत राज संस्थान में शाला दर्पण, शाला दर्शन, राज-ई-ज्ञान पोर्टल के लोकार्पण गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर यह बात की। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज के 11 मेधावी विद्यार्थियों एवं गार्गी पुरस्कार के योग्य 11 छात्राओं को पुरस्कार भी वितरित किए। कार्यक्रम में

समारोह को संबोधित करते हुए देवनानी ने कहा कि अब शाला दर्शन, शाला दर्पण के माध्यम से केवल स्कूलों की सूचना ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है, बल्कि राज-ई-ज्ञान पोर्टल के जरिए बच्चे अपने विषय से संबंधित जानकारी डिजिटल रूप में प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हुए सकारात्मक प्रयासों का ही नतीजा है कि शिक्षा के क्षेत्र में 21 वें स्थान पर रहने वाला राजस्थान आज देश में पहले 10 स्थानों में शामिल हो गया है। समारोह की अध्यक्षता सांसद रामचरण बोहरा ने की। शिक्षा सचिव नरेशपाल गंगवार ने कहा कि राज-ई-ज्ञान पोर्टल में कक्षा 1 से 12 तक की शिक्षण सामग्री डिजिटल रूप में प्रस्तुत की जाएगी।

अबकक्षा 6 से 10 या 6 से 12 तक नहीं होंगे स्कूल

देवनानीने कहा कि अगले सत्र से कक्षा 6 से 10 या कक्षा 6 से 12 तक की स्कूल नहीं होंगे। प्रदेश में अब कक्षा 1 से 5, कक्षा 1 से 8, कक्षा 1 से 10 या कक्षा 1 से 12 तक के स्कूल ही होंगे। इससे स्कूलों की मॉनिटरिंग सही तरीके से हो सकेगी और स्कूलों की सूचनाएं प्राप्त करना आसान हो सकेगा।

खबरें और भी हैं...