जयपुर| ग्लोबलमार्केट में गुरुवार को कीमतों में जोरदार उछाल से
जयपुर| ग्लोबलमार्केट में गुरुवार को कीमतों में जोरदार उछाल से शुक्रवार को घरेलू बाजार में सोना करीब 21 महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गया। इससे पहले 16 मई 2014 को सोने का यह स्तर दर्ज किया गया था। ग्लोबल बाजार में तेजी का रुख रहने से जयपुर सर्राफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड तथा 22 कैरेट जेवराती सोने में 900 रुपए प्रति दस ग्राम का उछाल देखने को मिला। वहीं चांदी भी 800 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हो गई। जयपुर में सोना स्टैंडर्ड 29,650 तथा 22 कैरेट जेवराती सोना 28,200 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया। इस साल की सोने में यह एक दिन में सबसे बड़ी तेजी है। उधर, ऊंचे भावों पर मुनाफा वसूली के लिए बिकवाली से शुक्रवार को अमेरिकी वायदा एक्सचेंज कॉमेक्स में अप्रैल डिलीवरी सोने के भाव 0.98 फीसदी घटकर 1234.20 डॉलर तथा मार्च डिलीवरी चांदी के भाव 0.60 फीसदी की गिरावट से 15.66 डॉलर प्रति औंस रह गए।
ग्लोबल तेजी से सोना 900, चांदी 800 रुपए महंगी