पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पिंक पैंथर्स और पुणेरी पल्टन का मैच टाई

पिंक पैंथर्स और पुणेरी पल्टन का मैच टाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पटना पायरेट्स ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए दबंग दिल्ली को 47-34 से हराया। पटना ने मैच के शुरुआत से ही एक के बाद एक हमले बोलते हुए 28वें मिनट तक दिल्ली पर 34-17 की बढ़त बना ली। दिल्ली के दबंगों ने इसके बाद वापसी की भरपूर काेशिश की। लेकिन अंत में उसे 34-47 से हार का सामना करना पड़ा।

पटना की टीम सात मैचों में अपनी छठी जीत से 33 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है जबकि दबंग दिल्ली की यह सातवें मैच में सातवीं हार है। वह आठ टीमों की तालिका में सबसे नीचे आठवें स्थान पर है। श्री शिव छत्रपति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेले गए इस मुकाबले में पटना की ओर से दीपक ने सर्वाधिक 15 अंक हासिल किए जबकि प्रदीप ने 11 अंक अर्जित किए। दिल्ली की ओर से कप्तान सुरजीत सिंह 10 अंक हासिल कर सके जबकि रोहित कुमार चौधरी और के सेल्वामणि ने पांच-पांच अंक अपने नाम किए।

पटना पायरेट्स ने दबंग दिल्ली को हराया

खबरें और भी हैं...