पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक मुट्ठी अनाज दान दो, 1 करोड़ हिंदुओं को भूखा सोने से बचाओ

एक मुट्ठी अनाज दान दो, 1 करोड़ हिंदुओं को भूखा सोने से बचाओ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | विश्वहिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने शुक्रवार को धर्म रक्षा निधि सभा में आह्वान किया- राेजाना एक मुट्ठी अनाज का दान करें। एक करोड़ हिंदू भूखे नहीं सोएंगे। एक गरीब बच्चे की एक महीने की प्राइवेट स्कूल या कॉलेज की फीस दें। देश में 45 करोड़ गरीब है। इससे करोड़ों हिंदू बच्चे शिक्षित होंगे। हर डॉक्टर रोजाना एक गरीब हिंदू पेशेंट का इलाज करे तो साल में एक करोड़ का इलाज फ्री में हो पाएगा। कार्यक्रम में जयपुर शहर से पांच लाख रुपए धर्म रक्षा निधि के लिए विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष को दिए गए।

तोगड़िया ने सवाल भी उठाया- कहाकि इस सवाल पर बहस क्यों नहीं होनी चाहिए। शोर प्रदूषण के नाम पर रात दस बजे से लेकर सुबह सूर्योदय तक लाउडस्पीकर बंद रखने का कानून है, लेकिन यह कानून सिर्फ रामलीला, दुर्गा पूजा, गुजरात के गरबे पर ही क्यों लागू होता है? सुबह पांच बजे मस्जिदों में बजने वाले लाउडस्पीकर बंद क्यों नहीं होते?

खबरें और भी हैं...