हाजिर में मांग निकलने से सरसों में तेजी, चना सुधरा
हाजिरमें मांग निकलने से गुरुवार को जयपुर मंडी में सरसों में सुधार का रुख रहा। वायदा सौदों में भाव बढ़ने से चने में तेजी देखने को मिली। कमजोर ग्राहकी से ग्वार सीड ग्वारगम में नरमी रही। सामान्य कारोबार से दाल-दलहन, गेहूं, जौ मोटा अनाज, सूखा मेवा तथा किराना वस्तुओं के भावों में बदलाव नहीं हुआ।
अनाजदलहन: वायदासौदों में मजबूती रहने से जयपुर मंडी में चने के भावों में 50 रुपए क्विंटल की तेजी देखने को मिली। बुधवार को कमजोर मांग से चने में नरमी का रुख रहा था। सामान्य कारोबार से दाल-दलहन के भावों में बदलाव नहीं हुआ। गेहूं, जौ मोटा अनाज की कीमतें भी स्थिर रही।
तेल-तिलहन:हाजिरमें मांग निकलने से जयपुर मंडी में सरसों मिल डिलीवरी की कीमतों में 50 रुपए क्विंटल का सुधार देखा गया। इसके चलते सरसों तेल के भाव भी चढ़ गए। लेकिन कमजोर मांग से दूसरे खाद्य तेलों की कीमतों हल्की गिरावट रही।
ग्वारसीड ग्वारगम: कमजोरमांग से जयपुर मंडी में ग्वार सीड में 25 तथा ग्वारगम में 50 रुपए क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को भी ग्वार सीड ग्वारगम के भावों में गिरावट दर्ज की गई थी।
अनाज:गेहूंमिल डिलीवरी 1740-1745, गेहूं दड़ा 1600-1650, मक्का लाल 1550-1650, मक्का देसी 1650-1700, बाजरा 1400-1450, ज्वार सफेद 2200-2250, ज्वार पीली 1450-1550, जौ लूज 1400-1450 रुपए प्रति क्विंटल।
गुड-चीनी:चीनी3240-3400, गुड़ 2600-2800 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड।
दाल-दलहन:मूंगमिल डिलीवरी 6800-7000, मोठ 5000-5200, चौला 4700-4800, उड़द 8800-9000, चना जयपुर लाइन 4600-4700, मूंग मोगर 8300-8500, मूंग छिलका 7500-7700, चोला मोगर देसी 5300-5500, चौला मोगर आयातित 4700-4750, उड़द मोगर 10000-12500, अरहर दाल 11000-12000, चना दाल मीडियम 5400-5450, चना दाल बोल्ड 5550-5600 रुपए प्रति क्विंटल।
तेल-तिलहन:सरसों42 प्रतिशत कंडीशन 4375-4380, बॉम्बे सोया रिफाइंड तेल 6100, जयपुर सरसों एक्सपेलर 7400, बॉम्बे पाम 5100, मूंगफली लूज गुजरात 9000 रुपए प्रति क्विंटल।
किराना:हल्दीपिसाई 9300-9500, निजामाबाद 9800-10000, सांगली 10600-10900, इरोड 10000-10500, लालमिर्च गुंटूर 10500-11500, लालमिर्च मीडियम 9000-10000, लालमिर्च फटकी 8000-9500, लालमिर्च तेजा 11000-12000, लालमिर्च एमपी 9000-10000, धनिया ईगल ब्रांड 7000-7500, धनिया स्कूटर 7500-8000, धनिया दाल कटिंग 5000-6000, रामगंज कटिंग 5000-6000, जीरा अनकट 12000-13000, जीरा कटिंग 14000-17000 रुपए प्रति क्विंटल।
ग्वारग्वारगम: ग्वारजयपुर लाइन 3025, ग्वार बीकानेर लाइन 3075, ग्वारगम जोधपुर 5650 रुपए प्रति क्विंटल।