पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रीको अधिकारियों के सामने उद्योगपतियों ने रखी समस्याएं

रीको अधिकारियों के सामने उद्योगपतियों ने रखी समस्याएं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहजहांपुर. रीको अधिकारियों के साथ चर्चा करते उद्योगपति।

शाहजहांपुर| औद्योगिकक्षेत्र स्थित रीको कार्यालय में गुरुवार को रीको अधिकारियों के साथ औद्योगिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें उद्योगपतियों ने रीको अधिकारियों को समस्याएं बताई। जयपुर से आए रीको अधिकारियों ने समस्याओं के जल्द निदान का आश्वासन दिया। बैठक औद्योगिक एसोसिएशन अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई। उद्योगपतियों ने रीको जयपुर से आए एडवाइजरी नोडल अधिकारी एम गौरव बजाए, शाहजहांपुर रीको के वरिष्ठ उपमहाप्रबंधक अजय गुप्ता एवं आरएम शिव कुमार को औद्योगिक क्षेत्र के मध्य से गुजर रही विद्युत लाइनों को अंडर ग्राउंड करवाने, पुराने एवं अवरुद्ध नालों का पुनः निर्माण करवाने, रीको औद्योगिक क्षेत्र में लगातार बढ़ती आपराधिक वारदात को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगवाने, क्षतिग्रस्त सड़कों का दोबारा निर्माण कराने एवं बंद पड़ी औद्योगिक इकाइयों को संबंधित उद्योगपतियों से वार्ता कर दोबारा चालू कराने की मांग की गई। बैठक मे औद्योगिक संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरके यादव, उपाध्यक्ष एवं निशांत ग्रुप के चेयरमैन विक्रम कौशिक, सचिव एवं ओरियंटल ग्रुप के डायरेक्टर संजीव गौड़, संगठन मंत्री यादराम प्रजापत आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...