पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डंपर चोरी का आरोपी पकड़ा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहजहांपुर| हाईवेसे एक माह पहले रोडिय़ों से भरा डंपर चुराने के आरोप में पुलिस ने तौफिक पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी सिकरावा थाना पुन्हाना नूंह मेवात को गिरफ्तार किया है। इसे बावल पुलिस ने अन्य मामले में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में शाहजहांपुर से भी डंपर चुराने की वारदात इसने कबूली। इस पर गुरुवार को शाहजहांपुर पुलिस तौफिक को रेवाड़ी जेल से प्रोटेक्शन वारंट पर लाई। थाना प्रभारी सज्जन सिंह नेहरा ने बताया कि इस संदर्भ मे डंपर मालिक अशोक पुत्र बनवारी लाल गुर्जर निवासी कालीपहाड़ी ने मामला दर्ज करवाया था। इसमें बताया कि चालक सुरेश हाईवा डंपर में कल्याणपुरा कोटपूतली से रोड़ी भरकर गुडगांव जा रहा था। शाहजहांपुर हरियाणा बॉर्डर से एक किमी पहले चालक डंपर को साइड लगा कर सो गया। सुबह साढ़े चार बजे जब चालक सुरेश शौच कर आया तो डंपर गायब मिला।

खबरें और भी हैं...