पैंथर के हमलों पर कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा
जोधपुर। राजस्थानहाईकोर्ट के न्यायाधीश गोविंद माथुर निर्मलजीत कौर की खंडपीठ ने एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए पाली जिले के सुमेरपुर क्षेत्र में ग्रामीणों पर पैंथर के हमले के मामले में सरकार को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। याचिकाकर्ता किसान संघर्ष समिति सुमेरपुर की ओर से अधिवक्ता विकास बालिया ने कोर्ट में बताया कि सुमेरपुर क्षेत्र के नाणा, बेड़ा सहित विभिन्न गांवों में पैंथर पहुंच जाते हैं। इनके हमलों से ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। इन हमलों को रोकने के लिए प्रशासन से कदम उठाने के लिए आग्रह किया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।