हाईकोर्ट में डिप्टी वरिष्ठ डिप्टी रजिस्ट्रार पदोन्नत
जोधपुर | राजस्थानहाईकोर्ट प्रशासन में दो अलग-अलग आदेश जारी कर डिप्टी रजिस्ट्रार से वरिष्ठ डिप्टी रजिस्ट्रार और असिस्टेंट रजिस्ट्रार प्राइवेट सेक्रेटरी से डिप्टी रजिस्ट्रार के रूप में पदोन्नति आदेश जारी किए हैं। रजिस्ट्रार जनरल के आदेश के अनुसार जोधपुर से जेठमल पुरोहित, लक्ष्मण निंबानी सुभाषचंद्र दवे और जयपुर से कमलेश खत्री, मुकेश प्रसाद शर्मा इंदु को वरिष्ठ डिप्टी रजिस्ट्रार के रूप में पदोन्नत किया गया है। इसी प्रकार जोधपुर से वीरसिंह इंदा, नरेंद्र कुमार परमार मकसूद सिद्दिकी को और जयपुर से रामेश्वर प्रसाद शर्मा, बद्रीनारायण शर्मा गिरिराज प्रसाद को डिप्टी रजिस्ट्रार के रूप में पदोन्नत किया गया है।