पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेडियो के आविष्कार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चीटियों की कई प्रजातियां दुनियाभर में पाई जाती हैं। चीटियों के संगठन की अद्भुत क्षमता के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि करीब चार सौ साल पहले तक मेडिकल साइंस में भी इनका इस्तेमाल होता था। चीटी के जबड़े ताले की तरह काम करते हैं। पुराने समय में जब जख्मों की स्टिचिंग की सुविधा नहीं थी, डॉक्टर चीटी को जख्म तक जाने देते थे और फिर उसके शरीर को इस तरह अलग करते थे कि उसका जबड़ा जख्म के ऊपर फिक्स हो जाए। इसकी शुरुआत करीब तीन हजार साल पहले हुई थी और सत्रहवीं शताब्दी तक यह काफी लोकप्
रेडियो के आविष्कार का श्रेय मार्कोनी को दिया जाता है, लेकिन पहले सार्वजनिक प्रसारण को सफल बनाने का श्रेय ली डेफोरेस्ट को है। वर्ष 1900 के आसपास रेडियो प्रसारण की बेहतर तकनीक विकसित नहीं हुई थी। ली ने ऑडिऑन नामक नई तकनीक ईजाद की। उन्होंने इसकी मदद से पहले कम दूरी के रेडियो प्रसारण का परीक्षण किया। जब यह कारगर रहा तो 13 जनवरी, 1910 को पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण किया गया। न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन ओपेरा हाउस से प्रसारण के लिए पांच सौ वाट का ट्रांसमीटर लगाया गया था और इसे कनेक्टिकट तक सुना गया था। हालांकि, इसकी गुणवत्ता अच्छी नहीं थी। बीच-बीच में सिग्नल बंद हो जाता था और आवाज सुनाई नहीं पड़ती थी, लेकिन इसके बाद ही कम्युनिकेशन के आधुनिक साधनों और तकनीक के विकास की शुरुआत हुई।



खबरें और भी हैं...