मंत्री के हस्तक्षेप पर सीएचसी का दुबारा बनाया तकमीना
लेबर रूम होगा बड़ा
कस्बेके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मरम्मत का स्टेटमेंट बनाने के लिए बुधवार एनआरएचएम के एसई, एक्सईएन बीके अग्रवाल एईएन संजय वर्मा सीएचसी पहुंचे और पुराना स्टेटमेंट खारिज कर नया स्टेटमेंट बनाया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने पिछले दिनों सीएचसी का निरीक्षण किया था। इस दौरान सीएचसी की बदहाली देखकर उसे सुधारने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। इसके बाद एनआरएचएम के एक्सईएन बीके मित्तल के नेतृत्व में सीएचसी का स्टेटमेंट बनाया गया। इसमें सीएचसी की हालत सुधारने के लिए कई करोड़ों रुपए का खर्चा बताया गया। मंत्री ने इस स्टेटमेंट को देखकर खारिज कर दिया और अधिकारियों को नई गाइडलाइन के अनुसार स्टेटमेंट तैयार करने के आदेश दिए। इस पर जयपुर से एनएचआर के अधीक्षण अभियंता लक्ष्मणगढ़ आए।
लक्ष्मणगढ़. एनआरएचएम के अधिकारी सीएचसी का तकमीना बनाने के लिए जानकारी लेते हुए। फाइल फोटो।