सरपंच संघ ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
नीमराना. विकास अधिकारी रमेश चंद भारती को ज्ञापन सौंपते सरपंच संघ के सदस्य।
नीमराना | सरपंचसंघ ने सफाई कार्य ठेका नीलामी को निरस्त कराने को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा है और ठेका प्रकिया के बहिष्कार का निर्णय लिया है। नीमराना सरपंच संघ के बैनर तले सरपंच सतीश चंद मुद्गल, रैवाणा सरपंच अनिल यादव, सिलारपुर सरपंच दिनेश यादव, सरपंच राजपाल यादव एवं शाहजहांपुर सरपंच हरकेश धानक के नेतृत्व में सरपंचों ने सरकारी सफाई कार्य ठेका नीलामी को निरस्त करते हुए वर्ष 2010 के नियम के अनुसार इसे लागू कराने की मांग की है। इस मौके पर दोसोद सरपंच प्रतिनिधि नौरंग सिंह चौहान, कोलीला सरपंच भूपसिंह, रामकिशन शर्मा उर्फ राम, फौलादपुर सरपंच सुंदरपाल यादव, घीलोठ सरपंच पति महताब सिंह आदि मौजूद थे।