- Hindi News
- National
- एसडीएम तहसीलदारों को पूरा करना होगा रात्रि चौपाल रेवन्यू केस निपटारा का टारगेट
एसडीएम तहसीलदारों को पूरा करना होगा रात्रि चौपाल रेवन्यू केस निपटारा का टारगेट
जिलेके उपखंड अधिकारियों को गांवों में रात्रि विश्राम के साथ ही चौपाल में लोगों की सुनवाई सुननी होगी। सरकार की ओर से दिए टारगेट को पूरा करा होगा। साथ ही एसडीएम तहसीलदारों को रेवन्यू बोर्ड के मापदंडों के तहत रेवन्यू केसों का निपटारा भी करना होगा। संभागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह ने अपनी पहली बैठक में अधिकारियों की खिंचाई की तथा सरकारी योजनाओं को समय पर पूरी करने की नसीहत भी दी। संभागीय आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कलेक्ट्रेट में सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर कृष्ण कुणाल भी मौजूद थे। संभागीय आयुक्त ने जिले में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, स्वच्छ भारत मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग की भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, आरोग्य राजस्थान सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं, महात्मा गांधी नरेगा योजना, भामाशाह योजना, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग सहित बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा सहित अन्य योजनाओं का जनता को फायदा देने के निर्देश दिए। संभागीय आयुक्त ने सभी विभागों के अफसर टीम भावना तालमेल से काम करने के लिए कहा है। संभागीय आयुक्त ने अधिकारियों को कहा है कि राजस्थान संपर्क पोर्टल से मिलने वाली शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करे।