पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गहलोत सरकार में बनी जिला स्तरीय 27 कमेटियों में होगा बदलाव, 10 10 नाम मांगे

गहलोत सरकार में बनी जिला स्तरीय 27 कमेटियों में होगा बदलाव, 10-10 नाम मांगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | भाजपासरकार के दो साल पूरे हो गए लेकिन अभी तक जिला स्तरीय 27 कमेटियों में गहलोत सरकार में नियुक्त किए सदस्य ही काम कर रहे हैं। अब इन कमेटियों में भाजपा समर्थित लोग जगह बनाएंगे। बुधवार को जयपुर जिला प्रभारी मंत्री कालीचरण सराफ की अध्यक्षता में भाजपा की जिला कोर कमेटी की बैठक हुई। सराफ ने कोर कमेटी के सदस्यों से 14 फरवरी तक दस-दस लोगों के नाम मांगे हैं। सराफ 15 फरवरी को जिला कोर कमेटी की दुबारा बैठक करेंगे और जिला स्तरीय कमेटियों में शामिल किए जाने वाले सदस्यों के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे। जिला कोर कमेटी की यह पहली बैठक थी। बैठक में जयपुर शहर के सभी नौ विधायक, सांसद, भाजपा शहर अध्यक्ष और जयपुर से जुडे़ भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी शामिल थे।

कार्यकारिणीके लिए भी नाम मांगे : कोरकमेटी की बैठक में सदस्यों से भाजपा की जयपुर शहर कार्यकारिणी के लिए भी दस-दस नाम मांगे गए हैं। इनमें से कार्यकारिणी के लिए नाम फाइनल किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...